शिव मंदिर से नकाबपोश चोर 7 किलो चांदी की जलाधारी और नागदेवता ले गए चुराकर

 

एक शिव मंदिर में घुसे चोरों ने वो हरकत की जिसे देखकर आप भी गुस्से से लाल हो जायेंगे। दरअसल एमपी के रतलाम जिले के ताल के प्रसिद्ध शिव मंदिर से चोर सात किलो चांदी कि जलाधारी और नागदेवता चुराकर ले गए। हैरानी की बात ये है की दोनों चीजों को उखाड़कर ले गए। चोरी गई चांदी कि कीमत साढे तीन लाख से ज्यादा बताई जा रही है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें दो बदमाश मंदिर में चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो बीते 18 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। चोरों ने पहले मंदिर का दानपात्र थोड़ा इसके बाद मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर गर्भ गृह में घुस गए। जहां चांदी के नाग देवता और जलाधारी के ऊपर लगी चांदी की परत उखाड़कर ले गए।
दोनो बदमाश नकाब में नज़र आ रहे हैं। जिससे उनकी पहचान करना ज़रा मुश्किल है। ताल थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने ताल और आसपास के क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया था।


By - SAGAR TV NEWS
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.