अवैध संबंध में पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को निपटा दिया !

अवैध संबंध में पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को निपटा दिया !

अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी के साथ पति का मर्डर कर दिया !

एक व्यक्ति के पत्थर पटककर हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सामने आया की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाया था। मामले में पुलिस ने पत्नि समेत उसके प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जबलपुर जिले के मझगंवा थाना इलाके की है। बताया गया की उसके पिता नरोत्तम प्रसाद चौधरी निवासी देवरी सतधारा गांव ने सूचना दी थी की उनका लड़का आशीष कुमार चौधरी शनिवार की सुबह अपनी बाइक से पिडरई गांव मिस्त्री का काम करने गया था। तलाश करने पर उसकी डेड बॉडी कुम्ही परसेल के बीच कूर बाबा के पास रोड किनारे मिली थी। उसके सिर पर पत्थर पटक कर मर्डर किया गया था। आसपास खून फैला था। वहीं 2 पत्थर और कुछ दूरी पर शराब की बोतलें भी पड़ी हुई थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एडिशनल एसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल और एस.डी.ओ.पी. सिहोरा भावना मरावी, मझगवॉ थाना प्रभारी लोकमन अहिरवार द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की। जहां सरगर्मी से तलाश कर संदेही धर्मेन्द्र उर्फ धिन्नू पटैल और अमित उर्फ चालीसा पटैल दोनों निवासी देवरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें खुलासा हुआ की मृतक आशीष की पत्नी मनीषा उर्फ साधना चौधरी के साथ धर्मेन्द्र के सम्बन्ध थे। जिससे आशीष और पत्नी में आये दिन विवाद होते थे। वहीं मारपीट से तंग आकर मनीषा ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर मर्डर का प्लान बनाकर उसे शराब पिलाने के बाद निपटा दिया। बाइक को गड्ढे मे ढकेल दिया था ताकि एक्सीडेंट लगे। फ़िलहाल आरोपियों को कोर्ट में पक्ष कर जेल भेजा। इसको लेकर एडिशनल एसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने जानकारी दी।--------


By - Harish Dubey Sagar TV News from Jabalpur.
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.