सागर-पंडाल में विराजमान हुई कंधे वाली काली,देखने मिला अलग ही उत्साह || SAGAR TV NEWS ||

 

देवी माँ की आराधना का पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। लोग अपने-अपने तरीकों से माता रानी की आराधना कर उन्हें खुश करने में लगे हुए हैं। वहीं सागर की सबसे प्राचीन प्रतिमाओं में से एक कंधे वाली काली जी भी विराजमान हो गयी हैं। हर बार की तरह इस बार भी लोगों में ख़ासा उत्साह नज़र आ रहा है। सार्वजनिक पुरव्याऊ काली कमेटी के लोगों ने माता रानी को भव्य पंडाल में विराजमान किया। इस दौरान एक अलग ही नज़ारा देखने को मिल रहा था। माँ की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेताब थे। हर साल की तरह इस साल भी माँ का श्रृंगार बेहद भव्य किया गया है। तो वहीं देवी माँ का पंडाल भी बेहद आकर्षक बनाया गया है। श्रद्धालुओं के आने के ध्यान में रखने को लेकर तमाम व्यस्वथायें की गयी हैं। इस बार पुरव्याऊ स्थित कंधे वाली काली जी की स्थापना का 118 वा साल है।


By - Sagar tv news
26-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.