कीचड़ में फंसे ट्रक को हाथी ने धक्का देकर निकाला बाहर

 

कीचड़ में फंस हुए ट्रकों को बाहर निकालने के लिए हाथी ने पूरा जोर लगा दिया और ट्रक कीचड़ से निकल सका। हाथी द्वारा धक्का देने वाली ये तस्वीरें शिवपुरी जिले के भटौआ गांव की है। जहां अमृतसर से नांदेड़ जा रहा एक जत्था रुका था। जब यह जत्था चलने लगा तो लगातार हो रही बारिश के कारण सूखी मिट्टी कीचड़ में बदल गई। अब ट्रक को इससे बाहर निकालना ही था। ऐसे में लोगों की ताकत कम पड़ गई तो हाथी से भी महावत ने ट्रक में धक्का लगकाया। हाथी की ताकत से ट्रक गीली मिट्टी से बाहर आ गया। बताया गया की सिख समुदाय का एक जत्था अमृतसर से महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए जा रहा था। इसी दौरान यह जत्था कोलारस के भटौआ गांव में सिख समाज के सेवादार के यहां रुका हुआ था।
जत्थे में शामिल गुरुदेव सिंह के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण उनके जत्थे में शामिल ट्रकों को कच्चे रास्ते पर खड़ा करना पड़ा था। एकाएक हुई तेज बारिश के चलते मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। जिससे कई ट्रक मिट्टी में फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए लोग प्रयास कर रहे थे। जत्थे में शामिल हाथी ने भी सहयोग किया और मिट्टी में फंसे 3 ट्रकों को उसने अपनी बलशाली सिर से धक्का देकर बाहर निकलवा दिया। हाथी स्याना है। ऐसा करने में उसे मजा आता है। हाथी अमृतसर से ही साथ आया है। जो महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले दशहरा के पर्व पर आयोजित मेले में शामिल होगा। जत्थे में सात घोड़े भी हैं।


By - SAGAR TV NEWS
26-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.