मुस्लिम जोड़े ने बालाजी मंदिर में 1करोड़ 2 लाख रुपए की राशि दान में दी!

व्यवसायी अब्दुल गनी ने पत्नी के
साथ बालाजी मंदिर में किया दान

कोरोना महामारी में मंदिर को 35 लाख
का रेफ्रिजरेटर ट्रक भी दिया था दान में


मुस्लिम जोड़े ने बालाजी मंदिर में 1करोड़ 2 लाख रुपए की राशि दान में दी!

मुस्लिम दम्पति ने बालाजी मंदिर में दान किए 1 करोड़ 2 लाख रूपये

भारत के सबसे धनी मंदिरों में से एक बालाजी में मुस्लिम भक्त ने एक करोड़ से भी ज्यादा का दान दिया है। चेन्नई के रहने वाले मुस्लिम दम्पति ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के तिरुपति बालाजी मंदिर में 1करोड़ 2 लाख रुपए की दान राशि दी हैं। पद्मावती रेस्ट हाउस के फर्नीचर और बर्तनों के लिए 87 लाख रुपए जबकि एसवी अन्ना प्रसादम् ट्रस्ट के लिए 15 लाख रुपए दिए हैं। उन्होंने वहां की सुविधाएं और बेहतर बनाने के लिए साथ ही मंदिर में आने वाले हजारों भक्तों को मुफ्त भोजन कराने के लिए दिया है। वहीं पिछले शुक्रवार को इसी मंदिर में 1.5 करोड़ रुपए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने भी दिए थे।
दरअसल अब्दुल गनी एक व्यवसायी हैं। यह पहली बार नहीं है। जब उन्होंने मंदिर को दान दिया है। बल्कि 2020 में भी उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान मंदिर परिसर में कीटाणुनाशक स्प्रे करने के लिए एक ट्रैक्टर-माउंटेड स्प्रेयर और सब्जियों के परिवहन के लिए मंदिर को 35 लाख रुपए का रेफ्रिजरेटर ट्रक दान में दिया था।
वही बात करे तो दक्षिण भारत के सभी मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए मशहूर हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति बालाजी मंदिर जो भारत का सबसे धनी मंदिर माना जाता है। क्योंकि यहां हर रोज करोड़ों रुपए का दान आता है। कहा जाता है कि भगवान बालाजी की पूरी मूर्ति का दर्शन केवल शुक्रवार को सुबह अभिषेक के समय ही किया जा सकता हैं।


By - STVN INDIA
22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.