सागर- विधायक बोले अति वृष्टि से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर जल्द दिया जाये मुआवजा !

 

सागर जिले के बंडा में अति वृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाये। ये बात विधायक तरवर सिंह लोधी ने कही है। दरअसल अति वृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों के सर्वे समेत अन्य मांगों को लेकर बंडा विधायक ने राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया की तहसील बंडा और शाहगढ़ के किसानों की उड़द, मूंग, तिली के अलावा खरीफ फसलें अति वृष्टि के कारण सड़ कर खेतों में ही पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। साथ ही ये भी मांग की गई की किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद्य उपलब्ध कराया जाए। बंडा और शाहगढ़ तहसील के प्रभावित किसानों का सर्वे कार्य जल्द से जल्द करवाया जाए। प्रभावित किसानों की फसल बीमा राशि भी जल्द ही जारी की जाए।
इस सब के अलावा गाय माता को हो रही गंभीर बीमारी लंपी वायरस के बचाव के लिए वेक्सीनेशन या बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए।
मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन किया जायेगा


By - SAGAR TV NEWS
22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.