एक Dil के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा, गृह मंत्री का कांग्रेस पर तंज !

 

नगर परिषद चुनाव को लेकर बैतूल के आठनेर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आयोजित चुनावी आमसभा में कांग्रेस पर जमकर पर तंज कसे। कहा कि कांग्रेस के हाल इस तरह है एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। यह कांग्रेस डूबती नाव है। एक नाव की फोटो ट्वीट की गई थी जब एक नाव मझधार में आ जाए तो चक्कू लेकर हम को चलाना चाहिए। मैंने कहा कि आजादी के बाद तुम्हारे परिवार के अध्यक्ष ज्यादा रहे हैं तुम्हारी परिवार के ज्यादा प्रधानमंत्री रहे हैं तो बताओ इस नाव को मझधार में लेकर कौन लाया है। नाव डूबना तो तय है चाहे कोई भी चक्कू चला दे। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा का नाम कांग्रेस जोड़ो रखो। पहले अमरेंद्र सिंह छोड़ कर चले गए फिर नबी जी गुलामी से आजाद हो गए, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया और अब गोवा के 8 विधायक कांग्रेस छोड़ कर चले गए। कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। कांग्रेस उसके नेता है कमलनाथ और सोनिया गांधी प्रदेश में नौजवानों को धोखा दिया कहा कि चार हजार रुपये का भत्ता देंगे लेकिन 15 महीने की सरकार में किसी नौजवान को भत्ता नहीं मिला। कहा था कि किसान का कर्जा माफ करेंगे लेकिन कई किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। चुनाव आता है तो कमलनाथ दिखने लगते हैं ये अपने को वोटों की खेती मानते हैं और वोटों की फसल काटने आते हैं। देष का भविष्य भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है। ये कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार की नदी में ही गोते लगाते हैं ये आपने 15 माह की सरकार में देखा है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.