लड़की को Heart Attack से दिल में हुए तीन छेद,डॉक्टरों नेऑपरेशन कर किया ठीक !

    

लड़की को Heart Attack से दिल में हुए तीन छेद,डॉक्टरों नेऑपरेशन कर किया ठीक !

छत से गिरी लड़की को हार्टअटैक से दिल में हुए तीन छेद !

16 साल की एक लड़की अचानक छत से नीचे जा गिरी जिससे उसे दिल का दौरा पड़ गया। वहीं सांस लेने में तकलीफ के बाद जांच में पता चला कि उसके दिल में तीन छेद हैं। हैरान किये जाने ये मामला एमपी जबलपुर का है। डॉक्टरों की टीम ने दो से ढाई घंटे की सर्जरी के बाद छल्लेनुमा डिवाइस डालकर छेद बंद किया। ये पूरी घटना 14 सितंबर की है। 6 दिन बाद पीड़िता को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की माने तो उन्होंने अपने कॅरियर में देश में ऐसा केस न सुना है न ही देखा। यह काफी जटिल ऑपरेशन था।
जानकारी के मुताबिक सतना जिले के बंधइया टोला गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की 14 सितंबर को काम करते समय छत से सीने के बल नीचे आ गिरी। जिसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी लेकर पहुंचे थे। यहां से डॉक्टरों ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। हालत में सुधार न होने पर पिता उसे मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों की टीम ने जब जांच की तो दिल में तीन छेद नजर आए। बताया गया की अचानक छत से गिरने से उसकी धमनी फट गई थी। लड़की की नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने रात में ही उसका ऑपरेशन किया।
हालाँकि अब लड़की सामान्य है। डॉक्टरों ने ये पूरा ऑपरेशन निःशुल्क किया।

 


By - SAGAR TV NEWS
20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.