पुलिस थाने पहुंचा शख्स बोला अमेरिका के खिलाफ FIR लिखो,उसने पाताल लोक में कब्ज़ा कर लिया है STVN INDIA

 

एक इंसान ने पुलिस थाने पहुंचकर जमकर बवाल काटा उसने पुलिस से कहा की अमेरिका ने जौनपुर की धरती के नीचे पाताल लोक में हमला कर दिया है। अमेरिका के खिलाफ एफआईआर लिखी जाए। वो अपनी बात को लेकर जिद पर अड़ा हुआ था। जिसने पुलिस से जमकर माथा पच्छी की। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उसे घर भेजा।
जानकारी के मुताबिक बीती देर रात योगेंद्र यादव नामक शख्स थाने पहुंच गए और कहने लगे कि अमेरिका के खिलाफ एफआईआर लिखिए। थाने में बैठे पुलिसकर्मी यह सुनकर दंग रह गए। हालांकि कुछ देर बाद माजरा समझ आया। पुलिसकर्मियों ने शख्स को एक घंटे बाद आने के लिए कहा, लेकिन योगेंद्र यादव तरह-तरह की बातें कर रहा था। वो कहने लगा कि उसने 22 बरस तक अपने घर में रहकर तप किया है। वह धरती के अंदर आ-जा सकता है। उसने वहां देखा कि भगवान विष्णु के बनाए पाताल लोक पर अमेरिका ने हमला करके कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं आगे बोले की वो अयोध्या में जन्मा राम हूं, मैं ही सर्वस्व हूं, अपने तीसरे नेत्र से दुनिया के किसी भी कोने में हो रहे घटनाक्रम को देख सकता है। ये सब बातें सुनकर पुलिस समजह चुकी थी की उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके बाद उसी समझाया और उसे उसके घर भिजवाया।


By - Sagar tv news
19-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.