SI ने महिला से जो किया वो सीसीटीवी कैमरे में में कैद हो गया, महिला ने न्याय की लगाईं गुहार !

SI ने महिला से जो किया वो सीसीटीवी कैमरे में में कैद हो गया, महिला ने न्याय की लगाईं गुहार !

SI ने महिला से की मारपीट घटना CCTV में हुई कैद !

राजधानी भोपाल में पुलिस कर्मी और उसके रिश्तेदार द्वारा महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें पुलिस कर्मचारी वर्दी में महिला से मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला का ऐसा आरोप है। कि एसआई विनोद पंथी और उसके साले ने न सिर्फ गंदी गंदी गालियां दी बल्कि मारपीट कर बंदूक भी तान दी थी। आरोप है। की दोनों लोग शराब के नशे में चूर थे। पीड़ित महिला ने सीएम शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये पूरा मामला बजरिया थाना इलाके का है। देर रात एसआई विनोद पंथी ने सड़क पर जन्मदिन मना रहे पीड़ित महिला के बेटे को हिरासत में लिया था। इस दौरान उसके बेटे से मारपीट की गई। जिससे वो चल-फिर नहीं पा रहा। उसे कई जगह चोट आई है। वहीं बेटे से मिलने गई महिला को पुलिस ने गालियां देकर मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। जिसमें एसआई महिला से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
19-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.