युवक के मामले में परिजनों ने किया चक्काजाम,तो पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग !

युवक के मामले में परिजनों ने किया चक्काजाम,तो पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग !

युवक की मौत पर हंगामा पथराव के बाद हुआ लाठीचार्ज !

एमपी के रीवा में युवक की जान चले जाने के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया तो अचानक से विवाद बढ़ गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। परिजनों ने युवक की जान जाने पर पर मर्डर की आशंका जाहिर की वहीं पुलिस ने मामले पर जांच का आश्वासन भी दिया है। प्रदर्शन सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एजी कालेज चौराहे के मुख्य मार्ग पर किया गया था।
बताया गया की सिटी कोतवाली थाना इलाके के खैरी बस्ती में रहने वाला युवक अरविंद पटेल 2 दिन पहले तालाब में मछलियां पकड़ने गया था। जहां से वह वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद तालाब के किनारे उसकी डेड बॉडी पड़ी मिली। जिससे परिजनों ने मर्डर की आशंका जाहिर की। इसी को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर युवक की बॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया था।
एजी कॉलेज मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों को समझाने जब पुलिस की टीम पहुंची। तभी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गयी थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया वहीं बचाव में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आश्वासन भी दिया।--------


By - Arpit Pandey Sagar TV News from Rewa.
18-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.