डेढ़ करोड़ की बीयर पर बुलडोजर चलवाकर कर दिया नष्ट, ये है बड़ी वजह || SAGAR TV NEWS ||

 

आपको नज़र आने वाली ये बीयर की बोतलें हैं जिन्हे खरीदने बेचने यहां नहीं रखा गया बल्कि इन पर बुलडोजर चलाया गया है। जी हाँ तस्वीरें राजधानी भोपाल से सामने आई हैं। आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ की बीयर पर बुलडोजर चलवाकर नष्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग कंपनियों की करीब एक लाख 8 हजार बोतलें बताई जा रही हैं। इन बीयर की कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए थी।
बताया गया की बीयर की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी। बावजूद इसके यह गोदाम में रखी हुई थी। एक्सपायरी डेट खत्म होने वाली बीयर पीने के बाद स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डालती है। जिसको लेकर आबकारी विभाग ने 9 हजार पेटियों के कुल 1 लाख 8 हजार बियर बोतलों पर बुलडोजर चलवा दिया।
भोपाल के अब्बास नगर स्थित गोदाम में 9 हजार पेटियां एक्सपायरी डेट की बियर रखी हुई थी। एक पेटी में 12 बॉटल बियर होती है। 6 महीने से ज्यादा स्टॉक रहने के बाद बियर खराब हो जाती है। जिससे भोपाल के अब्बास नगर स्थित गोदाम के बाजू में स्थित खाली जगह पर इन पर बुलडोजर चलवाया गया।


By - Sagar tv news
17-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.