सागर-पैदल यात्रा के बाद मैहर पहुंचकर माता रानी को झंडा चढ़ाएंगे ये देवी भक्त || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ से पैदल यात्रियों का जत्था मैहर के लिए रवाना हुआ है। जिसमें करीब 50 पैदल यात्री शामिल है। जो 25 सितम्बर अमावस्या को मैहर पहुंचकर माता रानी को झंडा चढ़ाएंगे। गौरतलब है कि इस पैदल यात्रा की शुरुआत 2010 से की गई थी। उस समय दो चार लोग ही यात्रा पर गए थे। लेकिन धीरे- धीरे कारवाँ बढ़ता गया और इस बार लगभग 50 यात्री यात्रा पर रवाना हुए हैं। जाने से पहले भगवान विश्वनाथ शिवालय में पूजा अर्चना की गई। उसके बाद सभी रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह पर इनका स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू राय और उनके साथियों ने तो भोपाल चौराहा पर ग्राम पंचायत चौकी सरपंच राजेश तिवारी ने सभी देवी भक्तों का स्वागत किया। ये सभी 320 किलोमीटर का सफर नौं दिनों में पूरा करेंगे। जो अमावस्या को मैहर पहुंचकर माता रानी को झंडा चढ़ाएंगे।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
16-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.