अंडरब्रिज में भरे हुए पानी की वजह से अस्पताल न पहुँचने से परिवार से दूर चली गई महिला | SAGAR TV NEWS

 

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में एक महिला की जान चली गयी। रेलवे के अंडरब्रिज में भरे हुए पानी ने एक महिला की जान ली। दुखद मामला शिवपुरी जिले के बदरवास झूलना गांव का है। बताया गया की रेलवे के अंडर पास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीमार महिला को अस्पताल इलाज के लिए बदरवास ला रहे थे। लेकिन अंडरब्रिज में पानी ज्यादा भरा होने के चलते उसमें एक ट्रैक्टर ट्रॉली फस गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद जब ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं निकली तो उसमें बीमार महिला सुभद्रा ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसकी सास रोती बिलखती रही। वहीं जब सुबह लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अंडरब्रिज में फंसा देखा और ट्रॉली में महिला की डेड बॉडी के पास सास को इस हाल में देखा तो किसी तरह गांव के एक ट्रैक्टर को बुलाया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को वहां से बाहर निकाला। जिसके बाद सुभद्रा की डेड बॉडी को उसके परिजन उसके घर ले गए।
लेकिन एक बड़ा सवाल ये है। की आज भी ग्रामीण इलाकों में संसाधनों के अभाव में बीमार लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।
मृतिका सुभद्रा के पति विजय आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी को उल्टी दस्त हो रहे थे। जिसके बाद रात 12 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर बदरवास अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन झूला गांव के पास अंडर पास में ट्रैक्टर ट्रॉली फसने से पत्नी ने दम तोड़ दिया।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
16-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.