6 साल की मासूम को कुरकुरे-बिस्किट दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर किया ऐसा काम ! || SAGAR TV NEWS |

 

छह साल की मासूम बच्ची को दो नाबालिग कुरकुरे और बिस्किट दिलाने के बहाने ले जंगल में ले गए जहाँ उसके साथ गैंगरेप किया। घटना एमपी के बैतूल की है। दोनों नाबालिग लड़के गांव के हैं। और एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को अभिरक्षा में ले लिया है।
बताया जा रहा है की बैतूल कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत एक गांव की 6 साल की बच्ची गांव के हैंडपंप से छोटे-छोटे डिब्बों में पानी भर रही थी। उसकी माँ ने घर चलने का कहा लेकिन वह जिद करके रुक गई। जो डिब्बों में पानी भरने का खेल खेलने लगी। यहां उसे अकेले हैण्डपम्प पर देख 15-16 उम्र के दो नाबालिग लड़के पहुंचे। उन्होंने कुरकुरे और बिस्किट दिलाने का लालच दिया। साथ ही बाद में खेत में काम कर रही दादी के पास छोड़ देने का आश्वासन भी दिया। गांव के ही नाबालिग किशोरों के झांसे में आई बालिका उनके साथ जंगल की तरफ चली गई। यहाँ दोनों आरोपियों ने बालिका के साथ दुराचार किया।
घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो नाबालिग लड़के घर की तरफ ले जा रहे थे। इसी बीच बच्ची की दादी रास्ते में मिल गई। जिसे देखकर दोनों भाग खड़े हुए। उसकी हालत खराब देखकर दादी को समझते देर नहीं लगी। वो तुरंत उसे घर ले आई।
परिजनों ने तत्काल 100 डायल को सूचना दी। जिसके बाद मासूम का जिला अस्पताल में बुधवार की रात मेडिकल कराया गया। इधर कोतवाली पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ गैंगरेप पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।


By - Mahesh Chandel betul
15-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.