सागर-मंत्री के क्षेत्र में महिलाओं ने दी चेतावनी,अवैध शराब बेचने वालों सावधान हो जाओ ! SAGAR TV NEWS

 

मंत्री गोपाल भार्गव के रहली विधानसभा इलाके की महिलाओं ने अवैध शराब को लेकर मोर्चा खोल दिया है। महिलाओ ने कहा की अगर शराब बंद नहीं हुई तो घरो में घुस कर मारेंगे। दरअसल शराबियों के आतंक से परेशान महिलाएं मजबूरी में घर की दहलीज को लांघ कर सड़को पर उतर आई है। और कहा है की अवैध शराब का विक्रय करने वाले लोग अब महिलाओ के निशाने पर है।
सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परासिया और चनौआ की महिलाओ ने गाँव मे शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हाथो में लाठियां लेकर प्रदर्शन किया है। जंहा शराब की बिक्री करने वालों के ठिकानों पर पहुँचकर हल्ला बोला। आक्रोशित महिलाओ ने शराब की बोतलों को फोड़कर आखिरी चेतावनी भी दी है।
महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। घर में जो भी पैसे कमाकर लाते है। उन सब पैसों को पति शराब पीकर बर्बाद कर देता है। ऐसे में न हो घर का खर्चा चल पता है न ही बच्चों का पालन पोषण हो पाता है। जब तक दोनों गांव में शराब बंद नहीं हो जाती तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
15-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.