बदमाश की चप्पल से हुआ लूट का खुलासा, महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले दो गिरफ्तार

 

पुलिस ने एक लूट की वारदात का खुलासा किया जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। बदमाश की चप्पल से एमपी के इंदौर में हुई इस लूट का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है की नशे के आदि दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।
जानकारी के मुताबिक हीरा नगर थाना क्षेत्र के एमआर 10 पर घर से सब्जी लेने जा रही महिला दुर्गा रघुवंशी के गले से मंगलसूत्र छीनकर दोनों बदमाश फरार हो गए थे। घटना के दौरान बदमाश की चप्पल छूट गई थी। जिसे पुलिस ने जब्त किया था और यही काफी अहम सुराग बनी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर के जरिए आरोपी की तलाश की। पुलिस ने उसी चप्पल के आधार पर आरोपी हर्ष बरैया और अंकुश पाल की पहचान की। जिन्हे गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटी गई सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।


By - SAGAR TV NEWS
13-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.