नदी में समा गई एक यात्री बस इसके बाद जो हुआ वो ठीक नहीं हुआ !

नदी में समा गई एक यात्री बस इसके बाद जो हुआ वो ठीक नहीं हुआ !

नदी में गिरी यात्री बस 1 यात्री की मौत 20 घायल

मंगलवार को प्रदेश भर में कई जगहों पर बारिश हुई। इसी दौरान एमपी के खरगोन से सड़क हादसा सामने आया जहां खंडवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस सनावद-धनगांव के बीच एक नदी में जा गिरी। इसमें एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये पूरी घटना इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुई। इस बात की सूचना मिलने के बाद तत्काल ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया था।
इससे पहले धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी में बस गिरने से उसमें सवार सभी 13 यात्रियों की जान चली गयी थी।
इस मामले में एसपी विवेक सिंह ने एक यात्री के जान चले जाने की पुष्टि की है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.