पिता की डांट से घर से भाग गई थी मशहूर यू ट्यूबर लड़की, परिजन पहुंचे पास तो रोने लगी !

 

पिता की डाँट का एक मशहूर यू ट्यूबर लड़की पर इतना असर पड़ा की वो घर से भाग गयी जो एमपी के इटारसी में मिली। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लापता हुई यूट्यूबर ‘बिंदास’ काव्या को इटारसी में रेलवे पुलिस ने ट्रेन से बरामद किया। रेलवे पुलिस को कंट्रोल रूम से मैसेज मिला था। जिसके बाद वह एक्टिव हुई। काव्या के परिजन इटारसी पहुंचे और उसे लेकर गए।
जीआरपी की माने तो किसी बात पर नाराज होकर काव्या महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। बेटी के गुम होने से उसके माता-पिता ने उसकी तलाश में एक वीडियो जारी किया था। और महाराष्ट्र पुलिस को खबर दी थी। पुलिस ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाकर इटारसी स्टेशन स्थित जीआरपी थाने को संदेश दिया। जिसके बाद उसे यहां ट्रेन से सुरक्षित उतार लिया गया।
काव्‍या अपने परिवार के साथ औरंगाबाद में रहती है। उसका परिवार मूलत: उत्‍तर प्रदेश लखनऊ के हैं। काव्‍या घर से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थी। उसे इटारसी स्‍टेशन पर उतारा गया। दरअसल काव्या एक मशहूर यूट्यूबर है। उसके चैनल पर 43 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। फेसबुक पर भी उसकी अच्छी खासी फॉलोइंग है।
काव्या के पेज और चैनल पर उसकी मां अनु यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर बेटी के बारे में जानकारी देने की गुहार लगाई थी। इससे पुलिस भी एक्शन में।  इसको लेकर बिंदास काव्‍या ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
13-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.