सागर- फरार वारंटी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

 

सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल सागर एसपी तरुण नायक के निर्देश पर जिले भर में फरार वारंटियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एडिशनल एसपी ज्योति ठाकुर और राहतगढ़ एसडीओपी ग्लैडविन एडबिन कार के नेतृत्व में जैसीनगर थाना पुलिस को सफलता मिली है।
जानकारी के मुताबिक जैसीनगर थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत एक मामला 16 मई 2022 को दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी कपिल सेन उम्र 25 साल है। गयागंज थाना कैंट का निवासी है। जो कई समय से लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। जहां काफी प्रयास के बाद आरोपी कपिल सेन को एएसआई अभिषेक पटेल समेत अन्य आरक्षकों ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.