सागर- चकराघाट पर तर्पण करने पहुँच रहे लोग, पितरों को दे रहे पानी

 

हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का काफी महत्त्व होता है। इसमें पितरों को पानी दिया जाता है यानी की जिन लोगों का स्वर्गवास हो जाता है। इन दिनों में उनका तर्पण किया जाता है। ताकि उनकी आत्मा को शान्ति मिले। सागर के चकराघाट पर भी बड़ी संख्या में तर्पण करने के लिए लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो जाता है। घाट पर परिजन पितरों का तर्पण करने आते हैं। जिन्हे पंडित यशोवर्धन चौबे के द्वारा विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ में श्राद्ध पक्ष के बारे में बताया जाता है।
बता दें की पितृ पक्ष में हर साल ही चकराघाट पर पितरों को पानी देने के लिए यहाँ पर बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है। इसी को लेकर हर बार की तरह इस बार भी यहाँ पर लोग आ रहे हैं। इस साल भी तालाब में काम लगा होने से यहाँ पर पानी कम है जिस वजह से यहां पर कुंड जैसी बड़ी हौदियां बनाई गयी हैं है। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसको लेकर तरपान कराने वाले पंडित यशोवर्धन चौबे ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
13-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.