सागर-पूर्ण धार्मिक आराधना भक्ति भाव के साथ होगा गरबा महोत्सव का आयोजन

 

इन दिनों आगामी नवरात्रि को लेकर गरबा की प्रैक्टिस चल रही है इसी दौरान सागर विधायक शैलेन्द्र जैन अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने गरबा कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। दरअसल सागर में नवरात्रि के पावन पर्व के मौके पर होने वाले गरबा महोत्सव के आयोजन को लेकर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा निज निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। विधायक ने कहा कि, पूरे में गरबा की धूम मची हुई है। गुजरात राज्य से शुरू होकर गरबा आज पूरे देश में पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण चारों दिशाओं में गरबा का आयोजन किया जाता है। हमारे सागर नगर में कई समितियों और एनजीओ के माध्यम से गरबा का आयोजन किया जाता है। इस बार विचार किया की इस गरबा महोत्सव को और बड़ा स्वरूप प्रदान कर इसका आयोजन किया जाये। इसी को लेकर सिंहस्थ गरबा समिति के साथ मिलकर सामूहिक रूप से भव्य गरबा महोत्सव आयोजित करने का निश्चय किया है। इस बार सागर में बड़े उत्साह और पूरे धार्मिक संस्कृति के आधार पर सात दिवसीय गरबा महोत्स्व का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ-साथ लोगों को मेले जैसा आयोजन करने की दिशा में काम करने की सोच है। जिन प्रतिभागियों ने गरबा महोत्सव में भाग लेने के लिये अपना पंजीयन करा लिया है। उनका सागर शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण चल रहा है। ऐसे प्रतिभागी या उनके परिवारजन जो इस गरबा महोत्सव में भाग लेना चाहते हैं और इस मेले का आनंद लेना चाहते है ,लेकिन पंजीयन नहीं कराया। ऐसे प्रतिभागियों के लिये अलग से एक सर्किल तैयार किया जायेगा। इस तरह दो सर्किल तैयार किये जायेगे। एक सर्किल में पंजीयन वाले प्रतिभागी और दूसरे में बिना पंजीयन वाले सामान्य प्रतिभागी रहेगे। इस प्रतियोगिता के नियम सख्त किये हैं। ताकि कोई भी देवी के आराधना के पावन पर्व में धार्मिक वायुमंडल को दूषित न कर सके। सभी शहरवासी सपरिवार इस गरबा महोत्सव में उपस्थित हो और शांतिपूर्वक गरबा महोत्सव और मेले का आनंद ले। अभी जैन पब्लिक हाई स्कूल के मैदान को गरबा महोत्सव के लिए तैयार किया है।


By - SAGAR TV NEWS
12-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.