सागर जिले में अब तक 580 मि.मी.बारिश दर्ज || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले में पिछले दो दिनों से रुक रुककर झमाझम बारिश होने का दौर जारी है । जिससे पूरा जिला तरबतर हो गया है। मंगलवार को 40 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। जिसके बाद जिले में अब तक इस सीजन में कुल 580 मि.मी. औसत वर्षा हो गई है। वही पिछले साल इस 18 अगस्त तक 815 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित अलग अलग वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से 18 अगस्त तक सागर केन्द्र में 407.3 मि.मी., जैसीनगर में 459.4 मि.मी., राहतगढ में 849 मि.मी., बीना में 763 मि.मी., खुरई में 764 मि.मी, मालथौन में 465.6 मि.मी., बण्डा में 589 मि.मी, शाहगढ में 418.4 मि.मी, गढ़ाकोटा में 533.6 मि.मी, रहली में 738.5 मि.मी., देवरी में 487 मि.मी. तथा केसली में 485.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।