हीरे मिलने की अफवाह के बाद डैम से निकली मिट्टी में हीरा ढूंढ रहे लोग

 

मप्र के पन्ना जिले की रुंझ नदी में इन दिनों हीरा तलाशने वालों का मेला लगा है। यहां पन्ना जिले के साथ-साथ छतरपुर, सतना, रीवा और उप्र के बांदा जिले से भी लोग अवैध रूप से हीरे की तलाश में जुटे है। इनमें पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी हैं जो रुंझ में बन रहे डैम से निकली मिट्टी में हीरा ढूंढ रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के अजयगढ़ जनपद में विश्रामगंज घाटी के नीचे रुंझ डैम का निर्माण चल रहा है। जहां से भारी मात्रा में मिट्टी खोदी गई है। जिसमें हीरा मिलने वाली चाल भी बड़ी मात्रा निकली है। यही वजह है कि यहां पर अपनी किस्मत आजमाने बडी संख्या में मजदूर पहुंच रहे हैं। ये लोग मिट्टी से हीरे को ढूढने करने के लिए अपने साथ तसला, छलनी सहित अन्य उपकरण लिए रहते हैं। डैम की मिट्टी को नदी के पानी में धो कर उसमें हीरे की तलाश करते रहते हैं। बताया गया कि उत्तरवन वन मंडल के विश्रामगंज रेंज की टीम द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है और वन अमले को देखकर इन लोगों में भगदड़ मच जाती है। पिछले दिनों वन विभाग के अमले ने मौके से 30 लोगों को पकड़ था और इनसे 12 बाइक बरामद की थी। विश्रामगंज के रेंजर जेपी मिश्रा ने बताया कि यहां हीरा मिलने की अफवाह सुनकर लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। जो वन संपदा को नुकसान भी पहंुचा रहे हैं। इसलिए इनको हटाने की कार्यवाही की जा रही है। वही रुंझ नदी में अवैध रूप से हीरा खोदने की जानकारी लगते ही हीरा व्यापारियों के दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। वे नदी किनारे हीरा तलाशने में लगे लोगों पर नजर रखे हैं। हीरा मिलने पर ये लोग व्यापारियों से डीलिंग कराते हैं। दोनों ओर से अपना कमीशन लेते हैं। लोगों का तो यह तक दावा है कि कुछ लोगों को तो यहां से बड़े बड़े हीरे भी मिले है। हालांकि अभी किसी को हीरा मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


By - SAGAR TV NEWS
11-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.