अपने आपको रोक नहीं पाए विधायक जी ऐसा करतब दिखाया की लोग देखते रह गए

 

कांग्रेस के एक विधायक अपने अंदाज़ के लिए हमेशा ही चर्चाओं में रहते हैं। वहीं अब एमपी के बैतूल में सोशल मीडिया पर विधायक की तलवार बाजी का करतब दिखाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जो बीते दिन देखने को मिला। बताया जा रहा है की जब गणेश विसर्जन के जुलूस में अखाड़े के सदस्य करतब दिखा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक निलय डागा अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी तलवारबाजी का करतब दिखा दिया।
विधायक निलय डागा को तलवार चलाते देख लोगों ने वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। दरअसल गणेश विसर्जन जुलूस डागा हाउस के सामने पहुंचा। जिसका भव्य स्वागत किया गया। भगवान श्री गणेश का पूजन किया। इसके बाद जुलूस के साथ चल रहे अखाड़े के सदस्यों ने एक से एक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। किसी ने तलवार बाजी का प्रदर्शन किया तो किसी ने लाठी बाजी में अपने हुनर दिखाए। यह सब देखकर विधायक निलय डागा भी अपने आप को रोक नहीं पाए उन्होंने भी हाथ में तलवार लेकर अपना हुनर दिखाया।


By - SAGAR TV NEWS
11-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.