सागर में गूंजा गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ...

सागर में गूंजा गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ...

सागर में गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ...

गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, सागर में सुबह से यही धुन सुनाई दे रही है। आज अनंत चतुर्दशी है। इस मौके पर घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में विराजे गणपति महाराज के विसर्जन के लिए लोग निकले तो शहर का नज़ारा ही बदल गया। हर जगह बैंड-बाजे, ढोल-ताशों की धुन पर लोग खुशी में थिरकते हुए नज़र आये। श्रद्धालुओं में अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिल रहा था। सागर में जितनी भी बड़ी प्रतिमाएं विराजित की गयी थी। उनका चल समारोह बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। ज्यादातर लोग कटरा इलाके से होते तीन बत्ती, चकराघाट, बड़ा बाज़ार, मोतीनगर होते हुए लेहदरा नाका स्थित बड़ी नदी पहुंचे। जहां पर विधि विधान से विसर्जन किया गया। छोटी प्रतिमाओं को घाट पर लोगों द्वारा तो बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से विसर्जित किया गया।
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली थाने के सामने से ही गणेश मूर्तियां निकाली जा रही थी। इस दौरान वहां कुछ देर के लिए जैम की स्थिति भी बन गयी। दरअसल रास्ते में स्कूल बस फंसी हुई थी। क्योंकि दिन के समय स्कूलों की छुट्टी हुई थी इस वजह से कुछ देर के लिए समस्या बनी लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक बहाल कराया।
इसके अलावा शहर के पंडापुरा में विराजे गणपति बाप्पा का भी धूमधाम के साथ चल समारोह निकाला गया। इसके बाद पास ही नहर में विधि विधान के साथ में पूजा अर्चना के बाद बाप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।


By - sagar tv news
09-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.