सागर/जैसीनगर में जनपद पंचायत क़ी स्थाई समितियों के गठन की बैठक में Hungama

 

सागर जिले के जैसीनगर जनपद पंचायत की स्थाई समितियों के गठन की बैठक के दौरान हंगामा हो गया। जहां जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने अपने सदस्यों के साथ बैठक का बहिष्कार करते हुए जनपद अध्यक्ष पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। बताया गया की जनपद पंचायत सभागार में सामान्य प्रशासन की बैठक आयोजित की गई ,जिसमें स्थाई समितियों के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराने नोडल अधिकारी एसडीएम सपना त्रिपाठी भी शामिल हुई। लेकिन बैठक में जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने समितियों के गठन में जनपद सदस्यों की रायशुमारी ना लिए जाने और जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह क़ी मनमानी के आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने बताया की जैसीनगर जनपद पंचायत क़ी स्थाई समितियों का गठन अपूर्ण हुआ है। समितियों के गठन सदस्यों सहमति से होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सभी सदस्यों के आने के पहले ही समितियां और समितियों के सभापति बनाए जा चुके थे। उपाध्यक्ष ने आगे बताया की जनपद अध्यक्ष निर्वाचन के पहले मंत्री गोविंद सिंह और हीरा सिंह ने कहा था की जनपद अध्यक्ष ढाई -ढाई साल और समितियां आधी-आधी दोनों पक्ष की रहेगी। लेकिन अब इस पर अमल नहीं हो रहा। अध्यक्ष ने अपनी मनमानी से समितियों का सभापति बनाया।
वहीं दूसरी तरफ जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंह द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार बताए। उन्होंने कहा सभी की सहमति से ही समितियों का गठन किया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
08-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.