सागर/राहतगढ़- धूमधाम से निकली राधा-कृष्ण की विमान यात्रा, भजनों पर जमकर थिरके लोग

 

डोल ग्यारस पर सागर जिले के राहतगढ़ नगर में हर साल की तरह इस साल भी देव श्री सांवलिया जी मंदिर से विमान यात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल नगाड़े, अखाड़े, भजन मंडली के साथ विमान नगर के मुख्य मार्गो से निकले। मंदिर से सवा लाख हनुमान मंदिर ब्लॉक स्टैंड पर गणेश मंदिर होते हुए वापस बनेनी घाट बीना नदी पहुंची। जहां भगवान राधा कृष्ण जी का जल विहार किया गया। रास्ते में जगह-जगह विमान में विराजमान भगवान राधा कृष्ण पुष्प वर्षा की गई। साथ ही जगह-जगह पर पूजा और आरती की गई। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका गोलू राय ने भी भगवान की पूजा अर्चना के बाद विमान में कंधा लगाया। और नगर में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोग धार्मिक भजनों पर झूमते हुए नज़र आये।


By - SAGAR TV NEWS
08-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.