रास्ते की बात पर दो परिवारों में बिगड़ गई बात, फिर 7 लोग पहुंचे अस्पताल !
रास्ते की बात पर दो परिवारों में बिगड़ गई बात, फिर 7 लोग पहुंचे अस्पताल !
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष लाठी,डंडे,पत्थर चलने से 7 घायल !
जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गयी इसके बाद खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना एमपी के बैतूल जिले की है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये पूरी घटना बैतूल के आठनेर थाना इलाके के पुसली गांव की है। जहां रास्ते की बात पर पहले दो परिवारों में विवाद हुआ ,इसके बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। देखते ही देखते लाठी, लोहे की राड और पत्थर चलने लगे। जिसमें दोनों तरफ से 7 लोग घायल हुए। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी का कहना है कि पुसली गांव में घटना हुई है। जाँच की जा रही है। बताया गया की इस खुनी संघर्ष में किसी का सिर फुट गया, तो किसी के शरीर में गंभीर चोट पहुंची है। सभी घायलों को पहले आठनेर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।