भोपाली चाचा का नमकीन बेचने का निराला अंदाज़ हुआ वायरल
कच्चा बादाम के बाद भोपाली चाचा का वीडियो जमकर चर्चाओं में
30 रूपये में नमकीन बेचने का भोपाली चाचा का अनोखा अंदाज़
भला ऐसा कौन होगा जिसने कच्चा बादाम वाला गाना न सुना हो और डांस न किया हो। वहीं कच्चा बादाम के बाद अब एक भोपाली चाचा का वीडियो जमकर चर्चाओं में है। जिसमें वो भोपाली अंदाज़ में नमकीन को बेच रहे हैं। इनका तरीका इतना निराला है की आप भी इनके दीवाने हो जायेंगे। ये वीडियो राजधानी भोपाल से सामने आया है। भोपाली अंदाज में नमकीन बेचने वाला एक शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इन चाचा की नमकीन बेचने की स्टाइल हर किसी को पसंद आ रही है। और वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। पहले आप ये वीडियो देखिये और नमकीन बेचने के अंदाज़ को सुनिए। अपने एक अलग अंदाज़ में नमकीन बेचने वाले चाचा का नाम नसीम अहमद है। वो पहले 25 रुपए में नमकीन बेचते थे। लेकिन मंहगाई के कारण बीते कुछ दिन से 30 रुपए में बेचने लगे। 30-30 रुपए का नमीकन की आवाज लगाते लगाते एक के एक बाद एक लाइन जुड़ते चली गई। और ऐसा हुआ की उनका ये तरीका सभी को बेहद पसंद आने लगा। ऐसी भी जानकारी है की नसीम अहमद मस्ती में नमकीन बेचते थे। फिर इसके लिए पत्नी ने प्रोत्साहित किया। भोपाल में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। वहां पर नमकीन बेचते हुए अभिनेत्रियों ने वीडियो बनाया और उनके गाने पर डांस किया तो वायरल हो गया।