महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने ले जाने वाला चोर,कैमरे में हो गया कैद !
महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने ले जाने वाला चोर,कैमरे में हो गया कैद !
महिलाओं के अंडर गारमेंट्स हो रहे थे गायब चोर हुआ कैमरे में कैद !
आधी रात में चुराता था अंडर गारमेंट्स महिलाओं और पुलिस की उड़ी हुई थी नींद
आंगन, बालकनी या छत पर सूख रहे अंडर गारमेंट्स ले जाता था चुराकर
अलग-अलग तरह से चोरों को चोरियां करते हुए तो आपने खूब देखा होगा। लेकिन कैमरे में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराने वाला एक चोर कैद हुआ है। ये चोर आधी रात के बाद इस तरह की वारदात को अंजाम देता था। वो एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन महिलाओं और लड़कियों की अंडर गारमेंट्स चोरी कर चुका है। मामला एमपी के ग्वालियर का है। जहां एक चोर ने ग्वालियर की महिलाओं के अलावा पुलिस की नींद उड़ा दी है। वो सिर्फ महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करता है। जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि ये चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के गोसपुरा नंबर दो में रहने वाले लोग इस चोर से लोग खासे परेशान हैं। वो आंगन, बालकनी या छत पर सूख रहे अंडर गारमेंट्स ले जाता है। महिलाएं भी परेशान हो गयी हैं। लेकिन वे चोरी की शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंची। बीती रात चोर व्यापारी भगत सिंह के घर में घुसा। चोर उनकी पत्नी के अंडर गारमेंट्स चुरा ले गया। सुबह जब व्यापारी की नींद खुली तो जेब से रुपए चोरी होने पर संदेह हुआ। पत्नी के अंडर गारमेंट्स न मिलने पर संदेह हुआ। इसके बाद घर के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगाले। तो नज़ारा देखकर हक्के बक्के रह गए। एक चोर घर से अंडर गारमेंट्स चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ग्वालियर थाने पहुंचा और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल शर्मिंदगी और सबूत के अभाव में पहले पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंची थी। लेकिन इन फुटेज के बाद अज्ञात चोर की शिकायत की गयी। अब पुलिस सिरफिरे अंडर गारमेंट चोर की तलाश में जुट गई है।