6 नन्हे बाघ शावकों की अठखेलियां देखकर आपका भी चेहरा खुशी से खिल उठेगा

 

6 नन्हे बाघ शावक इस कदर अठखेलियां कर रहे हैं की देखकर आपका भी चेहरा खुशी से खिल उठेगा जो शिकार भी साथ में करते हैं तो नदी में मस्ती भी करते हैं। तस्वीरें एमपी के सीधी जिले के संजय टाईगर रिजर्व की हैं। जहां 6 बाघ शावक चुलबुली अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए हैं। जिनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग बाघ के शावकों के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। तो शावकों की चहलकदमी से संजय टाईगर रिजर्व भी गुलजार है। इन्हे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी संजय टाईगर रिजर्व पहुंच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 6 नन्हे शावकों की जोड़ियां कभी एक साथ शिकार करते हैं। कभी नदी में एक दूसरे के साथ मस्ती तो साथ में आराम फरमाते हुए कैद हुए हैं। इन्हे इस अंदाज़ में देखकर हर कोई खुश हो उठता है।
बताया जा रहा है की 6 शावकों में से कुछ बाघिन T-28 के शावक है। वहीं कुछ दूसरी बाघिन से शावक हैं। इनकी मां कहां है ये पता नहीं चल पाया। मां के न होने से दूसरी बाघिन के शावक अनाथ हो गए हैं। लिहाजा बाघिन T-28 उन्हें मां का प्यार दे रही है। वहीं T-28 बाघिन के शावक भी उसे अपनापन वाला प्यारा दे रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
06-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.