घर वाले नहीं माने तो मुस्लिम लड़की ने भागकर हिंदू लड़के से मंदिर में की शादी

 

कहते हैं की जब किसी को प्यार होता है तो लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसी तरह एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली जिसने एक वीडियो जारी कर कहा की उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। साथ ही बोली की उन्हें अपने परिजनों से ख़तरा है। जिसने सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बिहट गांव का है। यूपी के बिजनौर की रहने वाली युवती सिदारा नाज अपने घर से भागकर प्रेमी से शादी करने बिहार के समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांव प्रेमी कैलाश के पास पहुंची। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।
कैलाश और सिदरा नाज की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों करीब ढाई साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं। चूंकि दोनों के धर्म अलग-अलग थे लिहाजा लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे जिसके बाद नाज़ अपने घर से भाग गयी। धर्म और समाज की बिना परवाह किए ऐसा कदम उठाया।
बताया गया की तीन साल पहले कैलाशचंद्र यूपी के बिजनौर काम करने गया था। जहां वो रहता था वहीं पड़ोस में सिदरा नाज भी रहती थी। यहीं से दोनों में प्यार हुआ। दोनों ने ही अपने-अपने परिवारों को शादी के लिए मनाने का खूब प्रयास किया। लेकिन धर्म आड़े आ रहा था।
नाज़ के परिवार ने कैलाश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में यूपी पुलिस ने सिंघिया से दोनों को गिरफ्तार कर यूपी ले गयी थी। इसी बीच लड़की ने वीडियो जारी कर ये बातें कहीं थी।---------

 


By - sagar tv news
06-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.