जातिवाद पर कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान !
सागर जिले के रहली में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने जातिवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की लगातार भारत देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। सालों पहले जिन लोगों ने भी राज किया उन्होंने ऐसा करने का सोचा। विदेशी ताकतें लगातार देश तोड़ने में लगी हुई है। जिन्होंने लोगों को जातियों में बांट दिया। वहीं आगे बोले की देश की आज़ाद हुए 75 साल हो गए। जातिवाद ख़त्म हो जाना चाहिए था। लेकिन ये 75 गुना तक बढ़ गया है। जिनके यहाँ पर 100 दो सौ एकड़ जमीन है। वो लोग भी पिछड़े हैं। लेकिन आधा एकड़ का किसान भी पिछड़ा है। दरअसल रहली में लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम में काछी पिपरिया पहुंचे कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने क्रायक्रम को सम्बोधित किया था। इस मौके पर कई अन्य लोग मौजूद रहे।