आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। तो वहीं 6 महिलाओं समेत एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला दमोह जिले के सिंगपुर थाना क्षेत्र रजपुरा का है। बटियागढ़ मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत की सिंगपुर इलाके में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है की इस वजह से 8 लोग चपेट में आ गए जिसमे एक युवक सुनील भिलाला उम्र 23 साल की मौके पर जाना निकल गयी। तो 6 महिलाओ समेत एक 6 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कटारे उस समय भ्रमण पर थे। तभी लोगों ने इस बात की जानकारी दी तो तत्काल धर्मेंद्र कटारे द्वारा अपने निजी वाहन से मृतक और घायलों को बटियागढ़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज किया गया। तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।