युवक ने काले सांड को उकसाया तो सांड ने भी अच्छे से सीखा दिया सबक

 

सड़कों पर मवेशियों का आतंक तो आपने कई शहरों और गांवों में देखा ही होगा। तो कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी वायरल होने लगते हैं, जिसमें बैल सड़क चलते लोगों को अपनी सींघ से मार गिराते हैं। जिससे लोगों की मौत भी हो जाती है। मगर कई देशों में ऐसे खेल भी होते हैं, जहां जान बूझकर खुद को बैलों के सामने खड़ा होकर उसे चुनौती देते हैं और फिर उनसे बचने की कोशिश की जाती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल स्पेन में किसी उत्सव के जश्न के दौरान बनाया गया वीडियो है। जिसमे एक काले रंग का बैल आपको नजर आ रहा होगा। जंहा उसके सींघ पर आग जल रही है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे बैल को ज्यादा गुस्सा आ सके. बैल एक मैदान में खड़ा है और उसके चारों ओर दर्शक मौजूद हैं। और बैल के सामने एक युवक खड़ा है। जिसकी हरकतें देखकर पता चल रहा है कि वो जानवर को भड़का रहा है, ताकि वो हमला करे।  कुछ पल बाद उसका भड़काना रंग लाता है और बैल शख्स की तरफ भागता है। युवक सीढ़ियों पर चढ़ता है मगर बैल तेज रफ्तार में उसे अपने जलते हुए सींघ से जोरदार टक्कर मारता है और युवक उछलता हुआ जमीन पर आ गिरता है. इस हमले के बाद उसका उठ पाना नामुमकिन सा लग रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बैल ने उस युवक को सही सबक सिखाया. वैसे ये पहली बार नहीं है जब लोग इस तरह बैलों से भिड़ गए हैं.


By - SAGAR TV NEWS
04-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.