महाकाल बाबा के दर्शन कर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की कार बनी,द बर्निंग कार || SAGAR TV NEWS ||
उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन कर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की कार अचानक द बर्निंग कार बन गयी। कार आग के गोले में तब्दील होते ही चालक और अन्य सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामला ग्वालियर के घाटीगांव हाइवे का है। ये पूरी घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर हुई। बताया गया की कार में सवार प्रॉपर्टी डीलर बाबा महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से ग्वालियर आ रहे थे। तभी घटना हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर शहर के गोसपुरा नंबर दो निवासी अजय सिंह चौहान प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। वह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने अपनी कार से गए थे। जो वहां से वापिस लौट रहे थे। कार को चालक इंद्रभान सिंह चला रहा था। कार जब आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर घाटीगांव थाना इलाके में पहुंच थी की कार में अचानक जलने की बदबू आने लगी। ये वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग भभक उठी। जिसके बाद उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।