सागर/ खुरई-आटो और बाईक के बीच टक्कर, युवक हुए घायल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई की राहतगढ़ रोड पर सवारी आटो और बाईक चालकों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार दो युवक घायल हो गये। इस घटना के बाद आटो चालक आटो लेकर भाग गया। बताया गया कि यह दोनों घायल सड़क पर पड़े थे। जब वहां से निकल रहे खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया और तहसीलदार इसरार अहमद खान ने देखा तो उन्हें ऐंबूलेंस से खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों के नाम राजा अहिरवार और बसंत सेन हैं। इस हादसे के बारे में घायल राजा ने बताया कि वह राहतगढ़ से दोस्त के रिश्तेदारों से मिलने खुरई आये थे। लौटते समय आटो चालक ने टक्कर मार दी।


By - Sagar tv news
04-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.