चीन बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ एमपी का लाल, नम आँखों से दी गयी विदाई
चीन बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान एमपी के भिंड का लाल नायब तहसीलदार शहीद हो गया। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल ग़मगीन हो गया। बताया गया की जिले के गोरमी थाना इलाके के नुन्हाड़ के आर्मी में नायब सूबेदार अरविंद बघेल अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। घटना गुरुवार सुबह की है। शहीद का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गृह गांव नुन्हाड़ पहुंचा। जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जब पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो भारत माता की जय, और हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयघोष लग रहे थे। वही सैकड़ों की संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे हर किसी की आंखें नम थी। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है की शहीद अरविंद बघेल सेना में 2000 में जबलपुर से भर्ती हुए थे। जो मराठा ईमलाई रेजीमेंट में पदस्थ थे। वो करीब एक साल पहले प्रमोशन के बाद जेसीओ बने थे। वहीं घर पर एक महीने पहले ही छुट्टियां बिताकर अरुणाचल प्रदेश चीन बॉर्डर पर पहुंचे थे। जिन्होंने जल्द ही आने की बात कही थी। लेकिन रेजीमेंट से अधिकारी का फोन आया तो बताया गया की वह ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के बाद शहीद हो गए। परिवार में पत्नी समेत दो बेटियां और एक बेटा है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद अरविंद बघेल भिंड जनपद अध्यक्ष सरोज राम कृष्ण की रिश्तेदार भी थे। सूचना मिलने पर राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, जनपद अध्यक्ष के अलावा कई राजनेता, आला अधिकारी गांव के लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे। जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी।