मकरोनिया नगर पालिका स्मार्ट सिटी में शामिल

 

सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया को भी अब स्मार्ट सिटी से जोड़ा जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा की है। बता दे कि वह गंदगी भारत छोडो-मध्यप्रदेश छोड़ो अभियान की शुरुवात करने मसवासी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस अभियान का संकल्प  पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह ने लिया है। यहां आज से शुरुआत सागर से हो रही है। नगरीय निकायों की इसमे रैंकिंग होगी। जिनका परफार्मेंस कमजोर होगा उन निकायों के अधिकारी दंडित होंगे। वही आगामी तीन वर्षों में गन्दगी के ढेर किसी शहर में नही दिखेंगे। अपने सम्बोधन के दौरान मकरोनिया को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का अस्वासन दिया। 


By - sagar tv news
17-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.