सागर में Aatank का दूसरा नाम "शिव गौंड उर्फ हल्कू" जो साइकिल से पहुंचा था सागर

 

सागर में आतंक का दूसरा नाम शिव गौंड उर्फ हल्कू यानि सीरियल किलर है जिसने महज छह दिनों में ही चार चौकीदारों को ठिकाने लगा दिया। जिनमें सागर के तीन तो एक भोपाल का चौकीदार शामिल है। सभी मर्डरों में तरीका एक जैसा ही है। सोते हुए गार्ड्स के सिर पर हमला करना। लेकिन अब सीरियल किलर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भोपाल में चौकीदार के मर्डर के बाद उसने सागर में दो दिन पहले ठिकाने लगाए मृतक चौकीदार का मोबाइल चालु किया और इसी के बाद सागर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसमें सबसे बड़ी दिलचस्प बात और वजह चौंकाने वाली है। जिसमें आरोपी का मकसद फेमस होना है।
जानकारी के मुताबिक पिछले महीने रक्षाबंधन पर वह करीब आठ दिन के लिए केकरा अपने गांव आया था। इसके बाद कहां गया, किसी को नहीं पता। उसके पिता नन्हे आदिवासी ने पुलिस को बताया कि उनकी फोन पर कभी बात नहीं हुई। यहां तक की उसने नौकरी के बारे में भी कुछ नहीं बताया।
इसके अलावा बीते दिनों आरोपी शिव केकरा गांव से साइकिल से 65 किलोमीटर का सफर तय करके सागर पहुंचा। 25 अगस्त को वो मोतीनगर क्षेत्र स्थित होटल में रूम लेकर रुका था। जहां कैंट थाना इलाके में 28-29 अगस्त दरमियानी रात कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी के सिर पर हथौड़ा मारकर मर्डर कर दिया था। उसने चार चौकीदारों को निपटाया है। लेकिन इसका उसे ज़रा भी अफ़सोस नहीं।


By - SAGAR TV NEWS
02-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.