सागर-नवाचारों के लिए सागर स्मार्ट सिटी को दिल्ली में किया गया सम्मानित

सागर-नवाचारों के लिए सागर स्मार्ट सिटी को दिल्ली में किया गया सम्मानित

नवाचारों के लिए सागर स्मार्ट सिटी का दिल्ली में सम्मान

स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव

सिटीज अवॉर्ड समारोह में मिला सम्मान

सागर स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवार्ड से दिल्ली में सम्मानित किया गया है। स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए नवाचारों के लिए स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक चंद्र शेखर शुक्ला और सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने अवॉर्ड हासिल किया। नई दिल्ली में हुए स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि आवास और शहरी विकास विभाग, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस विभाग के मंत्री हरदीप सिंह पुरी थे। बताया गया कि यूनाइटेड नेशंस इंडिया, एनआईयूए, नीति आयोग और आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवॉर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें यूनाइटेड नेशन और यूएन हैबिटेट के प्रतिनिधियों ने पाया कि सागर स्मार्ट सिटी और बेलगावी स्मार्ट सिटी में जेंडर और डिसेबिलिटी समावेशन के सभी जरुरी मापदंडों पर बेहतर काम किया है। देश की 100 स्मार्ट सिटीज में से सागर समेत 2 स्मार्ट सिटीज द्वारा जेंडर और डिसेबिलिटी समावेशन पर किए गए कामों की सराहना की गई। इसके तहत भारतीय शहरों को ज्यादा सुलभ और सभी के लिए समावेशी बनाने तकनीकी समाधानों को अपनाकर खासकर विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं, लड़कियों और बुजुर्गों के लिए समावेशी, सुलभ, सुरक्षित और बेहतर शहर विकसित करने के लिए स्मार्ट नवाचारों, विचारों, तकनीकी समाधानों को समाहित कर किए गए कार्यों को पुरस्कृत किया गया।


By - sagar tv news
02-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.