सागर में शानदार पहल महिलाओं-बालिकाओं को रोजगार से जोड़ने सिखाई जा रही कला || SAGAR TV NEWS ||

 

बच्चियां, युवतियां और महिलाएं कुछ सीखकर टैलेंट हासिल कर कुछ कर सकें, समाज का नाम रोशन करने के अलावा आत्मनिर्भर बन सकें। इसी उद्देश्य को लेकर सागर में उन्हें कई अलग-अलग कलाएं सिखाई जा रही हैं। शुरुआत में एक हफ्ते तक तक इन सभी को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद इसे आगे भी जारी रखा जायेगा। दरअसल सागर के कटरा में स्थित जीनियस कॉन्वेंट और शास्वत सनातन परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार से महिलाओं युवतियों और बालिकाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजिय किया गया है। जिसके तहत सिलाई, केक, पार्लर, कम्प्यूटर, मेकअप, मेहंदी, योगा राइटिंग, कुकिंग जैसी चीजें सिखाई जा रही हैं। शुरुआत में कई लोग यहां पर पहुँचे। जिन्हे इन कामों की बारीकियां सिखाई गयी। परिषद के द्वारा ये सभी कार्य आगे भी जारी रखे जायेंगे। इसका मकसद है की युवतियां और महिलाएं रोजगार से जोड़ा जा सके।
इस मौके पर परिषद की अध्यक्ष श्वेता शर्मा, उपाध्यक्ष नीलम स्वामी, प्राचार्य कीर्ति ताम्रकार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसको लेकर संभागीय प्रभारी सुनीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की जो भी जरुरतमंद महिलाएं हैं उन्हें प्रशिक्षण देंगे साथ ही रोजगार भी उपलब्ध कराएँगे। इसमें आगे कुछ और चीजों को बढ़ाया जायेगा।


By - Sagar tv news
01-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.