डीएपी और यूरिया खाद के लिये लंबे समय से परेशान हो रहे किसान !

डीएपी और यूरिया खाद के लिये लंबे समय से परेशान हो रहे किसान !

डीएपी और यूरिया खाद के लिये किसान हो रहा परेशान !

सागर जिले के खुरई और आसपास क्षेत्र के किसान डीएपी और यूरिया खाद के लिये लंबे समय से परेशान हो रहे हैं। हालात यह बने है कि एक किसान को खाद लेने के लिये कई दिनों तक लाईन में लगना पड़ता है। किसान खाद लेने सुबह जल्दी आ जाता हैं। जब उसका नंबर आता है तब तक खाद वितरण का समय ख़त्म हो जाता है। जिससे उसे फिर दूसरे दिन आना पड़ता है। ऐसा ही कई दिनों तक चलता रहता है। ऐसा हाल कई किसानों का है।
बताया गया कि खाद लेने के लिये कई महिला किसान भी लाईनों में लगी रहती हैं। जो अपने घर का काम काज छोड़कर आती हैं। लेकिन उनको भी खाद नहीं मिल पाती। प्रशासन द्वारा भी इस समस्या को दूर नहीं किया जा रहा। कई किसानों ने तो बड़े किसानों को खाद देने और छोटे किसानों को परेशान करने तक का आरोप लगाया।
इसको लेकर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष प्रेम सिंह ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
30-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.