मुर्गियों के अंडे निगल कर छिपा था कोबरा ऐसे खुला राज || SAGAR TV NEWS ||

 

मप्र के शिवपुरी जिले के नरवर इलाके में एक कोबरा सांप मुर्गी पालक के बाडे में घुस गया और वहां तीन देसी मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। सांप ने दो अंडे भी निगल लिये थे। मौके पर सूचना मिलते ही स्नेक केचर ने सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया है।
जानकारी के मुताबिक शांति लॉज के पीछे रहने वाले नीरज कुशवाह देसी मुर्गियों का पालन करते है। बीती रात को नीरज कुशवाह के बाड़े में बने कमरे में कोबरा सांप घुस गया। जंहा सांप ने तीन मुर्गियों को निगल लिया। बाद में सांप उसी कमरे में बैठा रहा। जब सुबह नीरज कमरे में गये तो देखा कि तीन मुर्गियां मरी पड़ी हुई थी और मुर्गी के दो अंडे भी गायब थे। वही नीरज को कमरे के कौने में रखे मटके के पीछे सांप दिखाई दिया। जिसे देखकर वे तुरंत कमरे से बाहर आ गए। और इसकी जानकारी स्नेक केचर सलमान पठान को दी। जंहा कोबरा सांप को कमरे से बाहर निकालकर सड़क पर छोड़ दिया। बता दे की सांप जब निगले हुए अंडे उगल रहा था तो उसे देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई थी। हालांकि सलमान ने कोबरा सांप को अपने साथ ले जाकर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया है।


By - Sagar tv news
30-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.