आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएंगे प्रीतम लोधी, विधायक को बताया राक्षस ! || SAGAR TV NEWS ||

 

ब्राह्मणों पर टिप्पणी कर चर्चाओं में आने वाले प्रीतम लोधी लगातार चर्चाओं में हैं। एमपी के शिवपुरी के करैरा में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने उन्हें निष्कासित किया था तभी से प्रीतम लोधी लगातार भाजपा को अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं इसी को लेकर उन्होंने करैरा में एक रैली का आयोजन किया। हालांकि प्रशासन ने इस रैली और आम सभा की परमिशन नहीं दी थी। इसके बाद भी प्रीतम लोधी ने वहां आम सभा को संबोधित किया लेकिन रैली नहीं निकाल पाए। इस दौरान कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी नहीं की, बल्कि कुछ पाखंड नींव को लेकर टिप्पणी की थी। लेकिन भाजपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और अब आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएंगे।
वहीं प्रीतम लोधी ने पिछोर विधायक केपी सिंह पर निशाना साधते उन्हें राक्षस कह दिया। और कहा की वो उनसे लड़ने के लिए पिछोर आए थे। दो बार चुनाव लड़कर भी हारे। लेकिन अब आगे आने वाले दिनों में भी वो पिछोर से ही अपना चुनाव लड़ेंगे और राक्षस के साम्राज्य को खत्म करेंगे।
आगे बोले की उनके समर्थन में अभी तो ब्लॉक ब्लॉक और तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन अब हर जिले स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


By - Rakesh Bhoj shivpuri
29-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.