सागर-उफनती नदी से महिला को बचाकर लाने वाले माजिद का पुलिस ने किया सम्मान

सागर-उफनती नदी से महिला को बचाकर लाने वाले माजिद का पुलिस ने किया सम्मान

सागर-महिला की जान बचाने वाले माजिद का थाने में सम्मान

सागर जिले के गढ़ाकोटा में पिछले दिनो पुल पर पैर फिसलने के कारण नदी में बह रही एक वृद्ध महिला के लिए मुस्लिम युवक ने अपने जान की बिना परवाह किये उसकी जान बचाई थी। माजिद ने ऊफनती नदी में कूदकर महिला को बचाने का कमा किया था। माजिद के इस प्रशंसनीय काम को देखते हुए शनिवार को गढ़ाकोटा थाने में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे और स्टाफ के द्वारा उसका सम्मान किया गया। साथ ही उसकी प्रशंसा भी की गई।
गौरतलब है की महिला की जान बचाने के बाद नगर समेत पुलिस अधिकारियों ने माजिद की जमकर प्रशंसा की थी। वो महिला को बचाने देवदूत की तरह आया था। जो खुद अपनी जान दांव पर लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लाया था।-


By - Ravi Soni Sagar TV News from Gadhakota.
28-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.