सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह ने करोड़ों रूपये की सौगात देकर लोगों का दिल जीत लिया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ में लोग उस समय गदगद हो गए जब नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने करोड़ों रूपये सौगात देने की घोषणा की। शाहगढ़ नगर की नव निर्वाचित परिषद के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। नव निर्वाचित परिषद और नगरवासियों की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता रंजोर सिह बुंदेला द्वारा नगर विकास के लिए दिए गये मांग पत्र को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने उदबोधन में स्वीकृत करने की घोषणा की है। अध्यक्ष राधा बाबूलाल खटीक ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों को तहसीलदार एलपी अहिरवार ने शपथ दिलाई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने समारोह को संबोधित किया। तो भाजपा नेता रंजोर सिह बुंदेला ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुये नगर के विकास के लिए मुख्य अतिथि से कुछ मांगे रखी। जिसके बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इन्हे मंजूर करने की मंच से घोषणा की। साथ ही नगर में 850 प्रधानमंत्री आवास की सूची को जल्द ही तैयार करने का सीएमओ को आदेश देकर उदबोधन में कहा कि शाहगढ़ के लिए 850 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करेंगे।


By - Sunil Tiwari shahgarh
27-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.