सागर-प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलों पर मुस्कुराकर क्या बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह सुनिए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलों पर क्या बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह


सागर-प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलों पर मुस्कुराकर क्या बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह सुनिए

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बदलाव की आहट चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए आधा दर्जन से अधिक नेता दावेदार बताए जा रहे हैं जिनमें मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है और जोरों से चल रहा है प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलों को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह से जब सवाल किया गया तो सबसे पहले तो वह मुस्कुरा दिए और फिर बोले कि हमारा नाम तो कई सालों से कई चीजों में चलता रहता है भारतीय जनता पार्टी में जब जो निर्णय हो जाए वह हो जाता है नाम ऐसे चलते रहते हैं ।
बता दें कि नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की थी स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी देने के लिए पत्रकारों से मुखातिब हुए जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया है ।


By - SAGAR TV NEWS
26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.