नदी में बह गया था एक पुलिस जवान,छह दिन मिल पाया सुराग || SAGAR TV NEWS ||

 

तकरीबन पांच दिन पहले एक पुलिस जवान नदी के स्टाप डैम में बह गया था। जिसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। छह दिन बाद अब कहीं जाकर उसकी डेड बॉडी बरामद हो पाई है। घटना उमरिया जिले के चंदिया थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक करईहा गांव में बीस अगस्त को महानदी में बने स्टॉप डैम में पुलिस जवान प्रीतम बैगा बह गया था। लेकिन रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिल पा रही थी। लगातार एनडीआरएफ टीम द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही रही। वहीं शुक्रवार को जब कुछ युवक नदी में पकड़ने गए तब उनकी नज़र एक डेड बॉडी पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है की चंदिया में नेशनल हाईवे 43 के किनारे फॉरेस्ट बेरियर के पास डेड बॉडी पड़ी मिली है।


By - rajkumar goutam umariya
26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.